फतेहपुर, शमशाद खान । पिछले दिनों हुई झमाझम हुई बरसात के बाद खुशगवार हुए मौसम में आये अचानक बदलाव से जहाँ उमस भरी गर्मी का माहौल छाया रहा तो वहीं परिवर्तन के कारण संक्रामक बीमारियों ने भी सर उठाना शुरू कर दिया है। अस्पतालों की ओपीडी में जहाँ संक्रामक रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है तो वहीं उलटी, दस्त समेत अन्य रोगियों की तादात भी बढ़ गई है। बुधवार को भी हवा बन्द होने और आस्मांन में छाए बादल के कारण उमस भरी गर्मी का माहौल व्याप्त रहा एसी,कूलर व पंखे पूरी तरह फेल रहे जिनके आगे से हटने भर से ही व्यक्ति पसीने से भीग जाता। ऐसे में विद्युत विभाग की आँख मिचैनी ने भी लोगो को खूब सताया। बकरीद का पर्व होने के बाद भी लोकल फॉल्ट के नाम पर शहर के कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति कई कई बार बाधित की जाती रही। लाइट न मिलने के कारण लोगो को पानी तक की कमी से भी जूझना पड़ा। तो उमस भरी गर्मी से आम जनमानस बेहाल रहा नौनिहालो को भी जमकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। बकरीद पर्व की छुट्टी से आफिस बन्द होने के कारण लोग घरों में ही कैद रहने को मजबूर रहे और उमस से बचने के लिये बार-बार स्नान के साथ ही एसी कूलर के आगे ही जमे रहे तो वहीं मामूली काम से भी बाहर जाने वाले लोग पसीने से तरबतर होने को मजबूर रहे। आसमान में छाये हुए बादलों एवं हवा पूरी तरह बन्द होने के कारण लोगो द्वारा गर्मी से बचाओ के लिये ईश्वर से बारिश होने की प्रार्थना की जाती रही। तो वही बरसात के मौसम में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिये नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था के उचित व्यवस्था के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर निरीक्षण कर संक्रामक रोग से बचाव के लिए लोगो को जागरूक किया जाना चाहिये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें