फतेहपुर, शमशाद खान । बुधवार को सदर विधायक विक्रम सिंह के आवास मे स्वस्थ जनपद और पर्यावरण संरक्षित रखने के उद्देश्य से एक बैठक सम्पन्न हुयी जिसको सम्बोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि गम्भीर रोग व बीमारियों से बचाने के लिये और स्वस्थ जनपद और पर्यावरण संरक्षित रखने के लिए अति आवश्यक है। विधायक विक्रम सिंह ने बैठक में लोगों से कहा कि आज जनपद की स्थिति बीमारियों से अत्यधिक ग्रसित दिख रही है। जिसको सुधारने का काम हम सबको मिलकर करना है। उन्होनें कहा कि फतेहपुर को हराभरा करने के महाआन्दोलन में आप सब व्यक्तिगत रुप से अपना योगदान दें। जनपद को हरा भरा करने हेतु विधायक ने समस्त जनपद वासियों से आवाहन किया कि जनपद को बीमारियों से बचाने के लिये जनपद में इस वर्ष कोई व्यक्ति या कोई संस्था जो सबसे ज्यादा वृक्षारोपण करेगा उनकी पहचान व चिन्हीकरण कराकर उनको अपने वेतन से पुरुस्कृत करेगें और पर्यावरण संरक्षक का दर्जा दिलायेगें। विधायक श्री सिंह ने यह भी कहा कि आप जो भी वृक्ष या पौधा लगायें उसके साथ अपनी सेल्फी लेकर उसे फेसबुक में पोस्ट करें व मुझे भी टैग करें। इस मौके पर डाॅ0 देवेन्द्र श्रीवास्तव, राकेश मौर्या मण्डल अध्यक्ष हसवा, बच्चा तिवारी नगर अध्यक्ष, भगत जी गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, राहुल मिश्रा, ऋतिक पाल, राजेश मौर्या, धर्मेन्द्र सिंह, उत्कर्ष श्रीवास्तव, दीपक, टोनी सिंह, राजा सिंह कछवाह, शारदा तिवारी, सूरज, बाबा समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें