फतेहपुर, शमशाद खान । ईद-उल-जुहा पर्व ईदगाह में होने वाली नमाज के लिये पालिका प्रशासन द्वारा ईदगाह की साफ सफाई व रंग रोगन के कार्य को अन्तिम रूप दिया गया। जिसे देखने के लिये सोमवार को पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा सभासदो के साथ मौके पर पहुचकर ईदगाह का मौखिक निरीक्षण किया। साथ ही सफाई टीम को निर्देशित करते हुये कहा कि साफ सफाई व रंग रोगन के कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाये। ईद के बाद पडने वाले बकरीद का पर्व मनाया जाता है। ईद-उल-जुहा पर्व की नमाज ईदगाह में अदा की जाती है। ईदगाह में ईद और बकरीद की ही नमाज पढ़ाई जाती है। रास्ते से लेकर ईदगाह परिसर की साफ-सफाई का जिम्मा पालिका के सफाई विभाग के ऊपर रहता है। जबकि ईदगाह की सफाई व रंगरोगन का कार्य मुतवल्ली द्वारा कराया जाता है। चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा ने कहा कि ईदगाह के रंगरोगन का कार्य के बाद नमाज के पहले साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाये। जिससे किसी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े। इस मौके पर सभासद अरूण यादव, दीपक कुमार डब्लू, सादाब अहमद, अयाज अहमद राहत, मकबूल अहमद व नगर पालिका के अवर अभियंता जल विजय पाल, अवर अभियंता निर्माण अमित कुमार जायसवाल, प्रकाश प्रभारी दिलशाद अली, मो0 हबीब, सफाई नायक वैभव राजन के अलावा पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें