फतेहपुर, शमशाद खान । खजुआ ब्लाक के मडराव में क्रीमी नाशक दवा खिलाए जाने से पाँच वर्षीय जुड़ुवा बहनों की मौत पर स्वास्थ्य महकमें पर उठ रहे सवालों पर पत्रकार वार्ता कर सीएमओ डा एके अग्रवाल ने सफाई देते हुए दवाई को पूरी तरह सुरक्षित बताते हुए घटना में स्वास्थ्य महकमे की किसी तरह की लापरवाही से इनकार किया। रविवार को तुराब अली पुरवा स्थित कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा एके अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ विभाग द्वारा 9 माह से लेकर वर्ष तक की आयु के बच्चों को कृमि नाशक दवाई एल्बेंडाजोल की आधी गोली एवं उसके बाद 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों को दवाई की पूरी टैबलेट डोज के रूप में दी जाती है प्रदेश में क्रीमी नाशक पखवारे के तहत स्वास्थ महकमे द्वारा अब तक साढ़े 6 लाख बच्चों को दवा खिलाए जाने की बात कही उन्होंने बताया का दवाई का वितरण विद्यालयो में भी किया जाता है जिसमे खाना खाने के उपरान्त ही बच्चों को दवा खिलाई जाती है। दवाई का बचाओ करते हुए उसे पूरी तरह सुरक्षित और जुड़वाँ बच्चियों की मौत की वजह को आधारहीन बताया साथ ही कहाकि खाली पेट दवाई का सेवन करने से पेट दर्द,उलटी,मिचली,चक्कर जैसी दिक्कतें हो सकती है मगर दवाई जानलेवा हरगिज नही है। बताते चले की खजुआ ब्लाक के ग्राम मडराव के निवासी सुधीर पाल की कल्ला सिंह सरस्वती बाल मंदिर में पढ़ने वाली जुड़वां बेटियों श्रेया और सृष्टि की आकस्मिक मौत हो गई जिसमें परिजनों ने दवाई खिलाए जाने के कारण मौत का कारण सामने आने पर जिलाधिकारीआंजनेय कुमार सिंह ने सीएमओ के नेतृत्व में टीम भेजकर जांच कराया था।जिस पर श्री अग्रवाल ने जुड़ुवा बच्चियों की मृत्यु पर दुःख जाहिर करते हुए चिकित्सा विभाग की लापरवाही से इंकार किया साथ ही कहाकि बच्चियों के अंतिम संस्कार हो जाने के कारण उनका पोस्टमार्टम नही किया जा सका जिससे कारण वास्तविक कारण पता नही लगाया जा सका।एलबेंडाजोल दवा को पूरी तरह सुरक्षित बताये जाने के साथ ही दवाई खिलाने की प्रक्रिया चालू रखने की बात कही।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
भाकियू प्रतिनिधि मण्डल ने बोर्ड उपाध्यक्ष को सौपा सीएम संबोधित ज्ञापन चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधि म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यालय रेलवे स्टेशन में अक्सर यात्री गाडी एवं मालगाडी की चपेट में आने से जहा यात्री चुटहिल होते रहते है वही कुछ को अप...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें