खागा, फतेहपुर, शमशाद खान । किशनपुर थाना क्षेत्र के एकडला गांव में यमुना नदी घाट किनारे 35 वर्षीय महिला को हमलावरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। हमलावर उसे नदी में धक्का देकर फरार हो गए। रविवार सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे महिला के कराहने की आवाज सुनी तो भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने इस मामले मे पीड़ित महिला की सास व एक युवक को हिरासत मे ले लिया है। खागा कस्बा मोहल्ला नई बाजार निवासी विनोद की पत्नी रानी को देर शाम गांव के ही मुकेश व ज्ञानी यह कहकर ले गये कि दो सिपाही के घर मे चलकर खाना बनाना है जिस पर महिला उनके साथ चली गयी लेकिन वह वहां न ले जाकर किशनपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत जंगल ले गये तभी एक ने उसका मुंह दबा लिया वहीं दूसरे ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। बाद मे एक चाकू गर्दन मे मारकर मरा समझ छोड़कर फरार हो गये। आज सुबह जब गांववाले शौचक्रिया के लिए जा रहे थे तो खून से लथपद महिला को देख इसकी सूचना पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को आनन फानन उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान महिला ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के जिला मुंगेरी थाना लूरमी की रहने वाली हैं पांच वर्ष पहले उसका पहला पति सुरेश उसे छोड़कर चला गया था। उसने बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसने नई बाजार निवासी विनोद पुत्र रामलखन के साथ शादी कर ली। उसने बताया कि दो माह पूर्व उसका पति उससे बिना कुछ बताये चला गया जबकि वह अपनी सास सोनिया के साथ रह रही थी। उसने बताया कि उसके सास के कहने पर ही गांव का ही मुकेश व ज्ञानी उसे बहाने से अपने साथ ले गये और उस पर जानलेवा हमला किया। वहीं घटना के बावत पुलिस सास सोनिया व हमलावर मुकेश को हिरासत मे लेकर घटना के बावत जानकारी ले रही है। सदर अस्पताल मे घायल रानी ने बताया कि उसका पति कहां है इसकी जानकारी उसकी सास को है जब सोनिया से उसके पुत्र के बारे मे जानकारी लिया तो उसने बताया कि हम नही जानते कि लड़का कहां है वहीं सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि सास ने ही मुकेश व ज्ञानी को उसे मारने के लिए ठेका दिया था। वहीं पुलिस कई और पहलुओं पर तहकीकात कर रही है।
पहला पति छोड़ चुकी है महिला
खागा, फतेहपुर। जानलेवा हमले में घायल महिला के बारे में बताया जा रहा है कि उसको नई बाजार निवासी विनोद राजपूत लगभग तीन माह पहले छत्तीसगढ़ से भगा कर लाया था। अपने घर पर ही उसने पत्नी बनाकर रखे थे। महिला के एक पुत्र तथा दो पुत्रियां हैं। महिला का पति विनोद परदेस में रह रहा है। बताते हैं हमलावर दोनों युवक महिला के पड़ोस में अक्सर जाते-जाते थे। वहीं पर इन दोनों का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेम-प्रसंग में महिला बाधक बन रही थी, जिसे रास्ते से हटाने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। किशनपुर थानाध्यक्ष हेमराज सरोज ने बताया कि वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। महिला के बयान के आधार पर एक आरोपी मुकेश सिंह निवासी नई बाजार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। दूसरा हमलावर अभी फरार है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें