AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 25 अगस्त 2018

ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर सड़क बनाने की लगाई गुहार

फतेहपुर, शमशाद खान । गाँव के जर्जर मुख्यमार्ग का पुनःनिर्माण किये जाने की मांग को लेकर अधिवक्ता सुरेशचंद्र की अगुवाई में शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे खागा तहसील के ग्राम हिरामनपुर के मजरे पालिया बुजुर्ग के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर गाँव के मार्ग के निर्माण किये जाने की मांग किया। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पालिया बुजुर्ग विकास की मुख्यधारा से पूरी तरह वंचित है आज भी गाँव से आने जाने के लिए कोई पक्का रास्ता नही है। मार्ग के जर्जर होने के साथ ही बड़े बड़े गढ्ढे है जिसमे बरसात के दिनों में पानी भर जाने से आम जनमानस को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता। ग्रामीणों के समस्याओ के बाबत कई बार उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई गई परन्तु कोई कार्यवाही नही की हुई। ग्रामीणों की शिकायत को डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए 10 दिनों के भीतर कार्यवाही किये जाने की बात कही। इस मौके वीरेंद्र सिंह, सूरज पाल, श्याम लाल, राम सिंह, विनोद प्यारे लाल,राम दुलारे,राजेश, राकेश, गुलाब, राजाराम,बृजलाल रोशन लाल आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट