AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 25 अगस्त 2018

बकरीद मिलन समारोह मे भाईचारा कायम रखने पर दिया गया जोर

फतेहपुर, शमशाद खान । युवा सपा नेता आफाक अली द्वारा बकरीद मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या मे लोग सामिल होकर सेवईयों का लुफ्त उठाते हुए एक दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
शनिवार को खलील नगर मोहल्ले मे बकरीद मिलन समारोह का आयोजन युवा सपा नेता आफाक अली द्वारा किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व सांसद राकेश सचान, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रजा, वरिष्ठ नेता हाजी रफी, डा0 शकील, बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष मोहिउद्दीन एडवोकेट, परवेज आलम, वसीम अंसारी एडवोकेट के अलावा बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान युवा सपा नेता आफाक अली ने मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राकेश सचान समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का माल्र्यापण कर स्वागत किया गया। बकरीद मिलन समारोह मे आये हुए अतिथियों ने सेवईयों का लुफ्त उठाते हुए आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाये रखने की अपील की। इस मौके पर देवेन्द्र सोनकर, मिथुन, बबलू, अर्शलान जाफरी, शैफ, शोएब, दानिश, अमस, मुकीम, निखिल, मयंक, परवेज, कैफ, अदनान, माविया, माज नावेद, अशरफ अली, जावेद, एजाज, मोहसिन, तालिब, बेलाल, अम्मार, हमजा, सुमित आदि मौजूद रहे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट