फतेहपुर, शमशाद खान । जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जहां लोकसभा चुनाव में सशक्त उम्मीदवार घोषित करने की आवाज उठायी गयी। वहीं प्रेमनगर कस्बा निवासी जावेद इश्तियाक शेख को पार्टी का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी लोगों का पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
शहर के बुलेट चैराहा स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। सभी पदाधिकारियों ने लोकसभा चुनाव मंे जी-जान से जुटने का जहां आहवान किया गया। वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व से जिले की सीट में सशक्त उम्मीदवार की घोषणा किये जाने की आवाज उठायी गयी। बैठक के दौरान प्रेमनगर के जावेद इश्तियाक शेख को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा वेदवृत त्रिपाठी, चन्द्रिका प्रसाद दीक्षित, बृजेन्द्र द्विवेदी आदि ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सभी लोगों का पदाधिकारियों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में पूरी निष्ठा से जुटने की अपील की। पूर्व विधाचयक अनिल सिंह ने कहा कि अब भाजपा की कलई खुल गयी है। कांग्रेस का जमाना आ रहा है। जनता का पूरा समर्थन कांग्रेस के साथ है। बैठक में बीके शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, पीयूष दीक्षित, राजन तिवारी, उदित अवस्थी, एमएल श्रीवास, विनय तिवारी, राम प्रसाद उर्फ मुन्ना कोरी, अनरस, मोहसिन खान आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें