AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

गुरुवार, 18 जुलाई 2019

संगोष्ठी कर छात्राओं को आत्मरक्षा का कराया अभ्यास

एसपी ने हेल्पलाइन के बारे में दी विस्तृत जानकारी

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा की उपस्थिति में बालिका सुरक्षा जागरुकता अभियान के अन्तर्गत चित्रकूट इंटर कालेज में संगोष्ठी संपन्न हुई। उन्होंने विद्यालय की बालिकाओं को सुरक्षा के
                                     शिकायत पेटिका देते पुलिस अधिकारी।                 
प्रति जागरूक करते हुए एनसीसी, जूडो कराटे कोर्स करने को प्रेरित किया। यूपी 100, वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्प लाइन 181, ट्विटर सेवा, एण्टी रोमियो टीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। पुलिस टीम ने स्कूल में पम्पलेट्स चिपकाए तथा बालिकओं को सुरक्षा जागरूकता कार्ड बांटे गये। एण्टी रोमियो टीम ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाये तथा उनका अभ्यास भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय में पुलिस शिकायत पेटिका रखवायी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बलवन्त चैधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक, नगर क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार यादव, प्रधानाचार्य रणवीर सिंह चैहान, महिला थाना प्रभारी अनुपमा श्रीवास्तव, पीआरओ वीरेन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

एएसपी ने किया प्रेरित
चित्रकूट। एएसपी बलवन्त चैधरी की अध्यक्षता में जेएम सिंह बालिका इण्टर कॉलेज एवं जेएम पब्लिक उमा विद्यालय भरतपुरी कर्वी में नारी सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं को आत्म निर्भर बनने को प्रेरित किया। छात्राओं को सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर पुलिस शिकायत पेटिका के बारे में बालिकाओं को बताया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट