चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। कांग्रेस नेत्री ने पाठा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को कांपी, स्लेट, पेन वितरित किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान पाठा के हर विद्यालय में चलेगा। साथ ही बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा।
![]() | |
लेखन सामग्री वितरित करतीं कांग्रेस नेत्री। |
गुरुवार को कांग्रेस नेत्री रंजना पाण्डेय ने पाठा क्षेत्र के खिचरी गांव के प्राथमिक विद्यालय जाकर बच्चों को कांपी, स्लेट, पेन बांटे। बच्चे सामग्री पाकर खुश हो गए। श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि उनका उद्देश्य पाठा के प्रत्येक विद्यालय में पहुंच बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करना है। साथ ही गांव-गांव में शिक्षा के लिए प्रेरित करना है। कहा कि आगामी समय में बच्चे ही देश का भविष्य है। अगर क्षेत्र को प्रगति पर लाना है तो सभी को शिक्षित होकर बच्चों को प्रेरित करना होगा। लक्ष्य तभी पूरा होगा जब क्षेत्र खुशहाल हो। बिना पढ़े-लिखे ऐसा नहीं हो सकता। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए कहा। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकर, ललित पाण्डेय, शिवपूजन आदिवासी, आशुतोष त्रिपाठी, सूरज, चांद खां, सुमन आदिवासी, मयंक तिवारी, रवि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें