AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

सामूहिक विवाह, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

फतेहपुर, शमशाद खान । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंर्तगत कल  आईटीआई मैदान मे सम्पन्न होगा जिसकी तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन देर रात तक अंतिम रूप देने मे लगा रहा। प्रशासन द्वारा सामूहिक विवाह के दौरान होने वाले विवाह के लिए आने वाले जोड़ों एवं उनके परिवार के लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। साथ ही सभी जोड़ो को लाने एवं ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्र्तगत कल (आज) रविवार को प्रातः 11ः00 बजे सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप मे प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचैरी एवं सासंद/केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उपस्थित होकर वर-वधू को आर्शिवाद देगें। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। वहीं आईटीआई मैदान मे तैयारियों को अंतिम रूप देने मे अधिकारी एवं कर्मचारी लगे रहे। 

2 टिप्‍पणियां:

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट