फतेहपुर, शमशाद खान । कानवेंट्स स्कूल संचालकों द्वारा मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है दिल को दहला देने वाली कई घटनायें होने के बाद भी प्रशासन इन पर लगाम नही कस रहा है जिसके चलते चालक शराब के नशे मे धुत होकर वाहनों को चला रहे हैं जिससे बच्चों की जिंदगी दांव मे लगी रहती है। ऐसा ही एक मामला उस वक्त प्रकाश मे आया जब शहर के शादीपुर चैराह निकट टुथ मिशन स्कूल के बच्चों को प्राइवेट वैन चालक लगभग दस बच्चों को बैठाकर शराब के नशे की धुत मे चला रहा था तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और वह एक स्कार्पियो मे टक्कर मार दी जिससे बैठे मासूम बच्चे घबराकर रोने लगे बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये और वैन चालक को उतारकर उसे रोड़ के किनारे बैठा दिया क्योकि चालक इतनी ज्यादा शराब पिये था कि वह कुछ भी बताने मे असमर्थ था लोग किसी तरह से बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क कर उन्हें बुलाया। बताते चले कि लगभग डेढ बजे जब टुथ मिशन स्कूल की छुट्टी हुयी तभी चालक अखिलेश प्रताप सिंह वैन यूपी 78सीआर/9017 मे लगभग दस बच्चों को बैठाकर उनके घर छोड़ने के लिए निकला था तभी जैसे ही शादीपुर चैराहे से आगे नहर कालोनी के गेट के पास पहुंचा तो शराब के नशे मे अपना संतुलन खोते हुए स्कार्पियो कार यूपी 71एडी/2121 मे जोरदार टक्कर मार दिया जिसके बाद वैन मे बैठे बच्चे घबरा गये और वह तेजी-तेजी से रोने लगे चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गये लेकिन गलीमत तो यह रही कि किसी भी बच्चे को कोई चोट नही आयी। दहशत मे बच्चे कुछ भी नही बता पा रहे थे तभी स्थानीय लोगों ने बच्चों की नोटबुक से अभिभावकों के मोबाइल नम्बर देखा और उन्हें सूचना दी। सूचना पर पहुंचे बच्चांे के अभिभावकों मे स्कूल प्रबंध पर आक्रोश जाहिर कर नशेडी चालकों पर कार्यवाही किये जाने की बात कही। सवाल यह उठता है कि प्रदेश के अनेक जनपदों मे दिल दहला देने वाली स्कूली वाहनों की घटनायें आये दिन प्रकाश मे आती हैं इसके बावजूद भी प्रशासन मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के लिए निजी संचालकों को क्यूं छूट दे रखी है। ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाई क्यों नही करती ? जब कभी बड़ी घटना हो जाती है तो प्रशासन हरकत मे आते हुए स्कूलों मे जागरूक करने का काम फिर पुराने ढर्रे पर वापस आ जाते हैं और फिर एक घटना के इंतजार मे बैठ जाते हैं यदि जिम्मेदार अधिकारी समय-समय पर स्कूली वाहन चालकों की जांच करायें तो बच्चों की जिंदगी सुरक्षित हो सके।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Advertisement
लोकप्रिय पोस्ट
-
बहुजन सेवा संघ ने अंबेडकर पार्क में किया पौधरोपण फूलदार और फलदार पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश बांदा, कृपाशंकर दुबे । रविवार ...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । श्रद्धालुओं की श्रृद्धा एवं आस्था का प्रतीक बने शहर के सिद्धपीठ श्री तांबेश्वर बाबा के मंदिर में सावन के पहले सोमवार म...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । पांडु और गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रही कटान थमती नहीं दिख रही है। तेजी से हो रही कटान के कारण करीब दस फिर नदी आगे ब...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया सहित अन्य पद...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई सेवा समिति द्वारा श्रीसांईराम के वेदयंत्रों व सांईयन्त्रों के द्वारा हवन पूजन के सा...
-
बिजनौर, संजय सक्सेना। कारगिल युद्ध विजय दिवस समारोह 20वीं वर्षगांठ के मौके पर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने कहा कि आज हर देशवासी शौर्य और राष...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । शासन से जारी किये गये कठोर नियमों की अवहेलना करते हुए जिले के तमाम स्थानों पर धडल्ले से छतों पर लगे मोबाइल टावर ठं...
-
फतेहपुर, शमशाद खान । घर के बाहर छप्पर के नीचे सगे भाईयों समेत सो रही बहन के ऊपर शनिवार की रात बूंदाबांदी के दौरान अचानक दीवार ढह जाने से ...
-
बहराइच में 3 से 10 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने अभ्यास मैच खेले। बांदा, कृपाशंकर दुबे - फुटबाल क्लब के...
-
कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - बर्रा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण हेतु जुलूस निकाल कर नगर निगम कार्यालय के बाहर वार्ड 51 की पार्षद...

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें