AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

शनिवार, 25 अगस्त 2018

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर छात्राओ ने छात्रों को बांधी राखी

फतेहपुर, शमशाद खान । सरस्वती बाल मन्दिर इन्टर कालेज रघुवंशपुरम में राखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बड़ी व छोटी बहनों ने भाईयों को राखी बांधी और उनका मुहं मीठा कराते हुए भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत किया। 
सरस्वती बाल मन्दिर इन्टर कालेज रघुवंशपुरम में बड़ी व छोटी बहनों का उत्साह एवं उमंग राखी पर्व की पूर्व संध्या पर देखते ही बनी। कक्षा छः से लेकर बारह तक की छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों को रोली-टीका राखी बांधकर व मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सहपाठियों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के स्नेह का प्रतीक है। उन्होने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। इसी तरह से अन्य विद्यालयों में भी मेहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही छात्राओ ने छात्राओ को राखी बाधकर सुरक्षा का वचन मांगा।  

1 टिप्पणी:

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट