कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - राष्ट्रीय उन्मूलन समिति के प्रदेश अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी के नेतृत्व में शिक्षक पार्क नवीन मार्केट से अंग्रेजो भारत छोडो आन्देालन की तरह भ्रष्टाचारियों भारत छोडो आन्देालन की शुरूआत करके जनता को जागरूक किया गया।
उस्मानी ने कहा जिस तरह से गांधी जी ने 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों भारत छोडो का नारा दिया था वैसा ही आज हम लोग भष्टाचारी अधिकारियों और विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर आन्दोलन शुरू कर रहे है। कहा भ्रष्टाचार के कारण गरीब, शोषित लोगों को न्याय नही मिल पा रहा है। भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 में घूस लेने वाले को 3 साल की सजा और देने वाले को 7 साल की सजा का प्रावधान किया गया है जो भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाला विधियक साबित होगा। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को स्वंय ईमानदार बनना होगा तभी यह भारत महान नेताओं का भारत बनेगा। इस अवसर पर प्रदीप यादव, श्याम सोनकर, चै0 रतीराम, राजकुमार गुप्ता, केसी शर्म, आरके सिंह, कल्लू अम्बेदकर, ऐके सिंह चैहान, जगदेव प्रसाद, इरशाद अली, लखन सिंह आदि मौजूद रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें