AMJA BHARAT एक वेब न्‍यूज चैनल है जिसे कम्‍प्‍यूटर, लैपटाप, इन्‍टरनेट टीवी, मोबाइल फोन, टैबलेट इत्‍यादी पर देखा जा सकता है। पर्यावरण सुरक्षा के लिये कागज़ बचायें, समाचार वेब मीडिया पर पढें

रविवार, 28 जुलाई 2019

तीन सैकड़ा गायों को हकाकर कलेक्ट्रेट आ रहे किसानों को पुलिस ने रोका

आजिज किसान योगी सरकार के प्रति दिखे नाराज 

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अन्ना गायों को संरक्षण देने के वादे के बावजूद ग्रामीण इलाकों में झुण्ड के झुण्ड किसानों की फसलों को चैपट कर रहे हैं। रखवाली के लिए किसान रात की नींदों को भी खराब करते हैं। अन्ना गायों से आजिज रमवां गांव के किसानों ने करीब तीन सौ गायों को पकड़ लिया और कलेक्ट्रेट ला रहे थे तभी पुलिस ने राधानगर के निकट किसानों से वार्ता करके गायों को वापस करवा दिया। गायों के झुण्ड को देखकर लोग असहज दिखे। 
गायों को हकाकर कलेक्ट्रेट आते किसान।
थरियांव थाना क्षेत्र के रमवां गांव में काफी दिनों से पांच सैकड़ा अन्ना गायों का झुण्ड गांव में विचरण कर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। फसलों की बर्बादी के साथ ही गायों को ताकने के लिए रात-रात भर जागने वाले किसानों का गुस्सा रविवार को सातवें आसमान पर पहुंच गया। लगभग तीन सौ गायों को किसानों ने पकड़ लिया और उन्हें कलेक्ट्रेट ला रहे थे। तभी इसकी भनक शहर पुलिस को लगी। इंस्पेक्टर सतेन्द्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ राधानगर पहुंचे और गायों को ला रहे किसानों से वार्ता करके गाय सहित उन्हें गांव वापस कर दिया। कई किसानों ने बताया कि आवारा गायों ने उनकी फसलों को तबाह कर दिया है। किसानों को रात-रात भर जाग कर रखवाली करनी पड़ रही है। शासन व जिला प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बाद भी अन्ना गायों को आश्रय स्थल नहीं पहुंचाया जा सका। इनमें कई किसानों ने बताया कि सदर विधायक से भी शिकायत की गयी थी। इस पर विधायक ने चालीस गायों के संरक्षण की बात कही थी। किसानों ने कहा कि यदि शीघ्र ही आवारा गायों पर प्रशासन ने अंकुश नहीं लगाया तो आने वाले दिनों में किसान अन्ना गायों को पकड़कर कलेक्ट्रेट तक लाने का काम करेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Advertisement

Advertisement

लोकप्रिय पोस्ट